फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg: पैसा दोगुना करने के नाम पर लोगों से ठगे 2.5 करोड़, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Wed, 30 Aug 2023 08:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

रकम दोगुना करने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश चंद्राकार कवर्धा का रहने वाला है जो दुर्ग के आदर्श नगर में ऑफिस खोलकर लोगों को रकम दोगुना देने के नाम पर झांसा दिया करता था। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रकम दोगुना करने के नाम पर लोगों के साथ ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी राजेश चंद्राकार कवर्धा का रहने वाला है जो दुर्ग के आदर्श नगर में ऑफिस खोलकर लोगों को रकम दोगुना देने के नाम पर झांसा दिया करता था। 

विज्ञापन

आरोपी लोगों को 90 दिनों में रकम दोगुना करने की बात कहता था। लेकिन जब कई निवेशकों को कोई पैसा नहीं मिला तो उन्होंने इसकी शिकायत पद्मनभापुर थाने में की। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजेश चंद्राकार को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। आरोपियों ने दुर्ग और बिलासपुर में लगभग 2.5 करोड़ की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें