फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhilai: बदमाशों के हौसले बुलंद, SBI के दो ATM को गैस कटर से काटकर निकाला कैश, एटीएम को किया आग के हवाले

Sun, 27 Aug 2023 05:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई

सार

बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते आरोपियों के द्वारा आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया और लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गए। एटीएम से धुआं निकलता देख मकान मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
कैश निकालने के बाद एटीएम में लगाई आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिलाई नगर थाना क्षेत्र के हुडको में अज्ञात आरोपियों ने एसबीआई के दो एटीएम को गैस कटर से काटकर लगभग 30 से 40 लाख रुपए पार कर दिया। अज्ञात आरोपियों ने एटीएम से रुपए निकालने के बाद एटीएम में आग लगा दी, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

विज्ञापन

हुडको के वार्ड नंबर 70 में कल देर रात दो अलग-अलग एटीएम में चोरों के द्वारा एटीएम काटकर कैश चोरी कर फरार हो गए अज्ञात आरोपियों ने कैश चोरी करने के बाद दो एटीएम को आग के हवाले कर दिया। दोनों ही एटीएम में सुरक्षा को लेकर के बैंक प्रबंधन के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गई है। बैंक प्रबंधन की ओर से दोनों ही एटीएम के सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी की तैनाती भी नहीं की गई थी।  बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते आरोपियों के द्वारा आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया और लाखों रुपए चोरी कर फरार हो गए। एटीएम से धुआं निकलता देख मकान मालिक ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच के दौरान पता चला कि एटीएम से पूरा पैसा गायब था

 

भिलाई नगर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति ने बताया कि देर रात अज्ञात आरोपियों ने एटीएम में घुसकर एटीएम मशीन को गैस कटर काटकर एटीएम से  30 से 40 लाख रुपए चोरी कर फरार हो गए। आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद दोनो एटीएम मशीन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस इस मामले की विवेचना में जुट गई साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें