फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: दर्द होने के चलते नारायणपुर से 15 जवान पहुंचे जगदलपुर, एक को किया गया भर्ती, सर्चिंग पर निकले थे सभी

Thu, 26 Sep 2024 05:27 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जवानों को अचानक से दर्द होने व अलग-अलग परेशानियों के चलते उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से नारायणपुर से जगदलपुर भेजा गया। बताया जा रहा है कि सभी जवान नारायणपुर में सर्चिंग पर निकले थे।
 
विज्ञापन
एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणपुर में सर्चिंग में निकले जवानों को अचानक से दर्द होने व अलग-अलग परेशानियों के चलते उन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से नारायणपुर से जगदलपुर भेजा गया। उनमें से एक जवान को ज्यादा परेशानी के चलते उन्हें मेकाज भेजा गया, जबकि बाकी जवानों को वापस नारायणपुर बुला लिया गया है।

विज्ञापन


मेकाज पहुंचे एसटीएफ जवान कुलदीप लाड़िया (35) ने बताया कि 20 सितंबर से एसटीएफ, डीआरजी, कोबरा, सीआरपीएफ के अलावा अन्य टीम सर्चिंग पर निकली हुईं थी। इन जवानों को नक्सलियों के मूवमेंट को लेकर जानकारी मिली थी, जिसके कारण जवान 40 किमी का सफर तय करने के बाद वापस लौट रहे थे। इस दौरान अचानक से जवानों को शरीर में दर्द होने लगा। 

इस बात की जानकारी लगने के बाद पुलिस विभाग की ओर से एक चॉपर को अंदर भेजा गया, जहां से कुलदीप के साथ अन्य जवान भी जो काफी थक गए थे, उन्हें भी चलने में दिक्कत हो रही थी। जिसके कारण वे भी चॉपर के माध्यम से जगदलपुर आ पहुंचे। इसके बाद कुलदीप को एंबुलेंस की मदद से मेकाज भेजा गया, जबकि अन्य जवानों को वापस बुला लिया गया है।
विज्ञापन


वहीं, नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि जिन जवानों को चॉपर से लाया गया। उन्हें केवल लगातार चलने के चलते दिक्कत हो रही थी, ऐसे में एक जवान के साथ अन्य 14 जवान भी आ गए। सभी जवान छह दिन से ऑपरेशन में थे, इसलिए उन्हें थकान के चलते एक साथ लाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें