मेडिकल स्टोर्स पर औषधि निरीक्षकों और पुलिस ने की जांच
- फोटो : अमर उजाला
रायपुर जिला के अलग-अलग स्थानों के 25 मेडिकल स्टोर्स की औषधि निरीक्षकों और रायपुर पुलिस की ओर से सघन जांच कार्रवाई किया गया है। जांच कार्रवाई नारकोटिक औषधियों के अवैध व्यापार पर नियंत्रण बनाने के लिए किया गया। जांच कार्रवाई के लिए कुल 12 टीम गठित की गई थी।
कार्रवाई में टेस्ट परचेस किया गया , कुल 11 दुकानों - 1. सुमित मेडिकल स्टोर्स पचपेडी नाका, 2. मां भवानी मेडिकल स्टोर्स गुढियारी 3. गणपति मेडिकल स्टोर्स गुढयारी, 4. रॉयल मेडिकल स्टोर्स, मठपुरेना 5. सतकार मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 6. मास्टर मेडिकल स्टोर्स फाफाडीह 7. सागर मेडिकल स्टोर्स बीरगांव, 8. लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स खरोरा, 9. छाया मेडिकल स्टोर्स भैसा आरंग, 10. श्री राम मेडिकल स्टोर्स कौलाशपुरी टिकरापारा, 11. ऋषि मेडिकल स्टोर्स संतोषी नगर, में नारकोटिक्स औषधियों की बरामदगी की गई है।
इनके पास मौके से विक्रय दस्तावेज नहीं मिला। इन मेडिकल स्टोर्स के खिलाफ ड्रग एक्ट के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अन्य मेडिकल स्टोर्स में औषधि नियमावली की अनियमितता पायी गई है, जिन्हें नोटिस देकर स्पष्टीकरण मांगा जा रहा है संतोषप्रद जवाब न मिलने पर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसी प्रकार दो दिसंबर 2024 को रायपुर जिले में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 30 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जांच उपरांत कुल 02 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निरस्त किये गए तथा 12 दुकानों के लाइसेंस निलंबित किये गए थे। एवं 11 दिसम्बर 2024 को जिला बिलासपुर में ड्रग तथा पुलिस विभाग द्वारा कुल 45 दुकानों में संयुक्त जाँच कार्यवाही किया गया था जिसमे कुल 29 दुकानों के लाइसेंस को निलंबित किया गया था।