फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: सोशल मीडिया में चाकू के साथ फोटो डालने वाले हिट्रीशीटर बदमाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 11 Jan 2025 06:29 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सोशल मीडिया अकाउंट में चाकू छुरी के के साथ फोटो अपलोड कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर से निकलकर सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सोशल मीडिया में चाकू के साथ फोटो डाला है। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुंडा बदमाशों की हौसले बुलंद हैं। बदमाश लोगों में भय फ़ैलाने के लिए धारदार चाकू लेकर घूम रहे हैं या फिर अपने सोशल मीडिया अकाउंट में चाकू छुरी के के साथ फोटो अपलोड कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला शहर से निकलकर सामने आया है। हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने सोशल मीडिया में चाकू के साथ फोटो डाला है। मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रायपुर एसएसपी द्वारा थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश चाकूबाज को उपस्थित करने के लिए चेकिंग के दौरान थाना गोलबाजार लिस्टेड हिट्रोशीटर गुंडा बदमाश पीयूष बघेल को चेक करने पर अपने कमर में लोहे का धारदार चाकू रखा मिला जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे एक नग लोहे का धारदार नोकदार चाकू जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना गोलबाजार में आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर कार्रवाई किया गया। 

आरोपी पीयूष बघेल थाना गोलबाजार का हिस्ट्रीशीटर गुंडा बदमाश है, जिसके खिलाफ थाना गोलबाजार में जिसमें लड़ाई झगड़ा, मारपीट, बलवा, चाकूबाजी के कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें