रामानुजगंज नगर में दिन प्रतिदिन पेयजल संकट गहराते जा रहा है। कन्हर नदी सूखने के बाद नियमित जलप्रदाय व्यवस्था बाधित न हो इसके लिए नगर पंचायत के द्वारा कन्हर नदी में डबरी का निर्माण कराया गया था। परंतु उक्त डबरी भी रविवार के देर शाम सूख गई जिसके बाद आनन फानन में देर शाम से ही पोकलेन मशीन से नगर पंचायत के द्वारा बड़े आकार में डबरी का निर्माण करवाना प्रारंभ कर दिया गया।
गौरतलब है कि अप्रैल माह के प्रथम पखवाड़े में ही कन्हर नदी के सूख जाने के बाद नगर पंचायत के द्वारा कनहर नदी में डबरी का निर्माण कराया गया ताकि नगर में नियमित जलप्रदाय व्यवस्था बाधित न हो डबरी निर्माण के बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि यह डबरी कम से कम 15 मई तक नगर में पेयजल की व्यवस्था को संभालेगा परंतु अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही डबरी सूखने लगा। वहीं रविवार के देर शाम जब डबरी सूख गया तो आनन फानन में तत्काल नगर पंचायत के द्वारा पोकलेन मशीन से यहां बड़े आकार के डबरी का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
पूरी रात पोकलेन मशीन चला वही अभी भी पोकलेन मशीन से पहले से दुगने आकार का डबरी निर्माण कराया जा रहा है परंतु यह भी देखने वाली बात रहेगी कि डबरी कब तक चल पाएगा जिस प्रकार से नदी का जलस्तर नीचे जा रहा है उससे चिंता बढ़ गई है। नगर पंचायत सीएमओ सुमित मेहता, जल प्रभारी विनोद केसरी सहित पूरा नगर पंचायत आमला देर रात तक मौके पर डटा रहा।