फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: पूर्व पीसीसी मेंबर अजय सिंह पर हुई जिला बदर की कार्रवाई, दर्ज हैं कई आपराधिक मामले

Thu, 26 Oct 2023 05:44 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह पर एक वर्ष के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। अजय सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 
 
विज्ञापन
राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनाव से पहले बीजापुर में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह पर एक वर्ष के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेंद्र कटारा ने आदेश जारी किया है। 

विज्ञापन


राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी के मद्देनजर न्यायलय में सुनवाई के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है। पीसीसी मेंबर रहे अजय को वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ भ्र्ष्टाचार को लेकर लगातार बयानबाजी के कारण कांग्रेस से पहले ही निष्काषित हो चुके हैं।

इसके अलावा राज्य युवा आयोग सदस्य के पद से भी हटाया जा चुका है। अब चुनाव आचार संहिता के बीच जिला बदर की कार्रवाई की है। अजय ने अपने खिलाफ कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उच्च न्यायालय में फैसले को चुनौती देने की बात कही है। साथ ही फैसले को दुर्भावनापूर्ण ठहराते कलेक्टर पर विधायक के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें