चुनाव से पहले बीजापुर में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह पर एक वर्ष के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी राजेंद्र कटारा ने आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
राज्य युवा आयोग के पूर्व सदस्य अजय सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसी के मद्देनजर न्यायलय में सुनवाई के बाद कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी किया है। पीसीसी मेंबर रहे अजय को वर्तमान विधायक विक्रम मंडावी के खिलाफ भ्र्ष्टाचार को लेकर लगातार बयानबाजी के कारण कांग्रेस से पहले ही निष्काषित हो चुके हैं।
इसके अलावा राज्य युवा आयोग सदस्य के पद से भी हटाया जा चुका है। अब चुनाव आचार संहिता के बीच जिला बदर की कार्रवाई की है। अजय ने अपने खिलाफ कार्रवाई को गलत ठहराते हुए उच्च न्यायालय में फैसले को चुनौती देने की बात कही है। साथ ही फैसले को दुर्भावनापूर्ण ठहराते कलेक्टर पर विधायक के इशारे पर काम करने का आरोप भी लगाया है।