वहीं सभा का आयोजन किया जाएगा। सभा के बाद सिहावा चौक से मकई चौक, भिलाई माता चौक से दानी टोला चौक तक रोड शो निकाला जाएगा।आगे रोड शो कर नगरी में सभा का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को घठुला उमरगांव व संकरा में रोड शो किया जाएगा और परिवर्तन यात्रा आगे निकलेगी। जिसका समापन 28 सितंबर बिलासपुर में होगा। जिसमें प्रधानमंत्री मोदी को बुलाने का प्रयास किया जा रहा है।
अजय चंद्राकर ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकालते हुए कहा कि कांग्रेस राज में अपराध को तेजी से बढ़ावा मिला है। लूट, डकैती, अनाचार, नशे के कारोबार, हत्या समेत अन्य तरह के अपराध हो रहे हैं। बल्कि लगातार ऐसे अपराध सामने भी आ रहे है, देश का सबसे बड़ा सट्टा भी सीएम और गृहमंत्री के जिले से संचालित हो रहा है जोकि गंभीर विषय है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब से सत्ता में आई है लोगों को भी ठगा जा रहा है। प्रदेश के भोले-भाले लोग कांग्रेस के झांसे में नहीं आयेंगे, अलावा भी उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। इसके साथ ही उन्होंने एक बड़ा बयान दिया। जिसमें उन्होंने साफ तौर पर कहा कि फसल खड़ी हो गई, धमतरी में होरा जी आ गए है। यहां के कांग्रेसी अब अपनी-अपनी पीठ पर तेल लगाकर रखें, यहां के कांग्रेसियों को ठीक करने की जरूरत अब हमको नहीं है, होरा जी ही काफी हैं। यहां के कांग्रेसी के लिए वहीं सबको ठीक करेंगे, कौन किसके पीछे भाग रहा है, सबका हिसाब होरा जी के पास है।