फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: सड़क निर्माण में बडा हादसा, सेट्रिंग गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत, दो की हालत गंभीर

Sat, 23 Dec 2023 01:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

भारतमाला परिजयोजना के तहत धमतरी से विशाखापत्तनम तक छह लेन सडक का निर्माण हो रहा है। जंहा केरेगांव के पास पुल निर्माण के लिए सेंट्रिंग बांधा गया था जो अचानक ढह गया जिसके चलते नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी से विशाखापत्तनम तक भारतमाला परियोजना के तहत हो रहे सडक निर्माण में एक बडा हादसा हो गया। जहां सेंट्रिंग गिरने से तीन मजदूर दब गए। जिसमें से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर केरेगांव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि भारतमाला परिजयोजना के तहत धमतरी से विशाखापत्तनम तक छह लेन सडक का निर्माण हो रहा है। जंहा केरेगांव के पास पुल निर्माण के लिए सेंट्रिंग बांधा गया था जो अचानक ढह गया जिसके चलते नीचे काम कर रहे तीन मजदूर दब गए। 

 

आनन-फानन में तीनों मजदूरों को निकाला गया जिसमें से एक मजदूर अमेरिका महतो बिहार निवासी की मौत हो गई। जबकि घायल दो मजदूरों को इलाज के लिए धमतरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल केरेगांव पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें