फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: शादी वाले घर में मातम में बदलीं खुशियां, बरात स्वागत के दौरान विवाद, चाकू मारकर 2 युवकों की हत्या

Mon, 22 Apr 2024 03:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले में शादी वाले घर में उस वक्त मातम पसर गया जब दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से शादी वाले घर सहित इलाके में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले में शादी वाले घर में उस वक्त मातम पसर गया जब दो लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना से शादी वाले घर सहित इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं सूचना मिलने पर बिरेझर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाही में जुट गई है।

विज्ञापन

 

बताया जा रहा है कि कुरूद ब्लॉक के ग्राम भैंसबोड़ में ध्रुव परिवार के घर शादी समारोह  का कार्यक्रम चल रहा था। जंहा तिल्दा नेवरा क्षेत्र से बारात आई हुई थी। वहीं बारात स्वागत के दौरान गांव के रवि कुमार तारक और बाराती राकेश कुमार ध्रुव सहित कुछ युवकों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

 

इसी दौरान दोनों के ऊपर किसी ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें दोनो युवकों की मौत हो गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल है। वहीं घटना के बाद बारात भी वापस चली गई। बहरहाल इस मामले में पुलिस का कहना है कि घटना कैसे हुई है अभी तक इसकी जानकारी नही लग पाई है।पुलिस का कहना है कि घटना को लेकर जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें