फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Suicide: स्कूल के टॉयलेट में छात्र ने लगाई फांसी, जांच में जुटी धमतरी पुलिस

Mon, 23 Sep 2024 10:14 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक स्कूल में नौवीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
छात्र ने दी जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी के एक स्कूल में उस वक्त सनसनी मच गई। जब एक 9 वीं के छात्र को स्कूल के अंदर फांसी के फंदे पर लटके देखा गया। सरस्वती माध्यमिक शाला कलेक्ट्रेट के बंगले से लगा हुआ है।

विज्ञापन


जहां छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि भोयना का रहने वाला छात्र समीर कुमार साहू जो कक्षा 9वीं में सरस्वती माध्यमिक शाला रूद्री में पढ़ाई कर रहा था। सोमवार को छात्र स्कूल आया शाला के बाथरूम में गया।

जिसके बाद वह वापस ही नहीं आया। जब काफी वक्त गुजर जाने के बाद स्कूल के अन्य छात्रों ने दरवाजा खोला तो अंदर से दरवाजा बंद था। जिसके बाद बाथरूम के दरवाजे को खोला गया तो अंदर का नजारा देख सभी हैरान रह गए। 
विज्ञापन


टॉयलेट के अंदर साड़ी पर समीर की लाश फंदे पर लटकी हुई थी। इधर रूद्री पुलिस पंचनामा कार्यवाही करते हुए कहा कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। लेकिन उनके बैग जरूर मिला है। जिसमें छात्र पूरे तैयारी के साथ साड़ी लेकर आया हुआ था। जैसे ही बाथरूम में गया ऊपर हुक से साड़ी बांध कर फांसी लगा ली। यानी छात्र पूरे तैयारी के साथ आया हुआ था। बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें