फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: पिकअप को कार ने पीछे से मारी टक्कर, वाहन में सवार थे 30 लोग, पलटने से तीन की हालत गंभीर

Wed, 31 Jul 2024 03:22 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के कुरूद में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक पिकअप वाहन में लगभग 30 लोग सवार होकर काम पर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज़ रफ्तार कार ने पीकअप  को ठोकर मार दी जिसके चलते पिकअप पलट गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के कुरूद में बड़ा हादसा हुआ है, जहां एक पिकअप वाहन में लगभग 30 लोग सवार होकर काम पर जा रहे थे। तभी पीछे से तेज़ रफ्तार कार ने पीकअप  को ठोकर मार दी जिसके चलते पिकअप पलट गई। पीकअप में सवार लोग घायल हो गए जिसमे से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है और कार सवार दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कुरूद के साँधा चौक के पास उस वक्त चीखपुकार मच गई जब एक पीकअप में करीब 30 लोगों से भेड़ बकरियों की तरह भरे वाहन को कार ने ठोकर मार दी। जिसके चलते वह पलट गई। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं कार में सवार 2 लोगों को मामूली चोट आई है।

सूचना मिलते ही कुरूद पुलिस मौके पर पहुचीं और सभी घायलों को कुरुद के सिविल अस्पताल पहुँचाया गया है।मिली जानकारी अनुसार पिकअप वाहन में सवार होकर महिला, पुरूष लगभग 30 लोग सवार होकर ग्राम बारना से कन्हारपुरी खेतों में रोपा लगाने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन


तभी कुरुद के साँधा चौक के पास  तेज़ रफ़्तार कार ने पिकअप वाहन को पीछे से ठोकर मार दी,जिसमे सवार 28 महिला और पुरूष घायल हो गया,जिसमे से 3 लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है।जिन्हें इलाज के लिए कुरूद अस्पताल लाया गया है। जहां घायलों का इलाज जारी है।वही कार सवार 2 लोगो को मामूली चोटें आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें