फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में 20 यात्री घायल, चपेट में आए तीन पुलिसकर्मी

Sun, 15 Sep 2024 01:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

सार

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र कोसमर्रा के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 15 से 20 यात्री घायल हो गये। 
विज्ञापन
यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धमतरी जिले के भखारा थाना क्षेत्र कोसमर्रा के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में करीब 15 से 20 यात्री घायल हो गये, इसके अलावा उसी दुर्घटना ग्रस्त ट्रक पर रेडियम लगा रहे तीन पुलिस कर्मियों को अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार कर घायल कर दिया। बताया गया की अंबिकापुर मैनपाट घूमने बस में सवार होकर करीब 56 यात्री निकले हुए थे।इस बीच कोसमर्रा के पास पीछे से आ रही ट्रक ने जबरदस्त ठोकर मार दिए।

विज्ञापन


हादसे में करीब 20 लोग घायल होना बताया जा रहा है। सभी घायलों को धमतरी जिला अस्पताल सहित निजी अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहा घायलों का उपचार जारी है। वहीं दो की स्थिति ज्यादा गंभीर होने के कारण रायपुर रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद हादसे वाले ट्रक पर कोई एक्सीडेंट न हो जाए इसके लिए तीन पुलिस कर्मियों ने ट्रक पर रेडियम लगा रहे थे इसी बीच अज्ञात वाहन पीछे से आकर ठोकर मार दिया जिनसे तीनो पुलिस वाले गंभीर रूप से घायल हो गये हैं जिनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें