फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में डिप्टी रेंजर की मौत

Thu, 16 May 2024 06:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़

सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी।
 
विज्ञापन
बोलेरो ने बाइक में मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में आगे की कार्रवाई शुरू की। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल में पदस्थ डिप्टी रेंजर संजय तिवारी गुरुवार की सुबह अपनी बाइक से अपने सर्किल की ओर जा रहा था। बाइक सवार डिप्टी रेंजर धरमजयगढ़ से रायगढ़ जाने वाली मुख्य सड़क पर स्थित धान मंडी एफसीआई के पास पहुंचा ही था, तभी पीछे की तरफ से आ रहे बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में अधिक चोट लगने की वजह से घटनास्थल पर डिप्टी रेंजर की मौत हो गई। 

इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ वन मंडल के एसडीओ बालगोविंद साहू समेत वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वहीं, धरमजयगढ़ की पुलिस टीम मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें