पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने परिजनों से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पंडरिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा में आग लगने से पति-पत्नी व उनके 12 वर्ष बेटे के निधन होने पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने पूरी घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव से ली। उन्होंने एसपी को घटनाक्रम की बारिकी से जांच करने के निर्देश दिए।
डिप्टी सीएम ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। इसी प्रकार क्षेत्र की पंडरिया विधायक भावना बोहरा ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा पहुंचकर पीड़ित परिवारजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की और घटना की पूरी जानकारी प्राप्त कर हर संभव मदद करने आश्वासन दिया है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश के बाद कलेक्टर जन्मेजय महोबे, एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव संयुक्त रूप से घटना ग्राम पंचायत माठपुर के आश्रित ग्राम नागाडबरा के लिए रवाना हुए है।