फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surajpur: बिश्रामपुर के पोखरी खदान में उतराती मिली महिला की सड़ी-गली लाश, पुलिस नहीं कर पाई शिनाख्त

Tue, 20 Feb 2024 08:19 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर

सार

पुलिस ने घटनास्थल पर पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के बाएं हाथ में डीएस-2 नाम का टैटू है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले स्थित एसईसीएल बिश्रामपुर के पोखरी खदान में मंगलवार को महिला की सड़ी-गली लाश उतराते हुए मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम मदद से शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र के बलरामपुर से लगी खुली खदान पोखरी में उतरा रही अज्ञात महिला की सड़ी-गली लाश पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। जिसके बाद घटना की सूचना पर ग्राम कुंदा बस्ती के सरपंच नाहर सिंह ने विश्रामपुर पुलिस को सूचना दी। विश्रामपुर थाना प्रभारी अलरिक लकड़ा अपने दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव निकालने के लिए जिला एनडीआरएस टीम की मदद ली। जिसके पश्चात पानी से शव को बाहर निकलवाया गया। लाश निकालने पर पता चला कि हत्यारों ने महिला की हत्या कर दोनों हाथ रस्सी से बांधकर पानी में डुबो दिया था। जो एक महीने तक सड़ने-गलने के बाद पानी के ऊपर आ गई थी।

पुलिस ने घटनास्थल पर पोस्टमार्टम कराकर शव को दफना दिया और अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृत महिला के बाएं हाथ में डीएस-2 नाम का टैटू है। जिसके आधार पर पुलिस महिला की शिनाख्त करने एवं आरोपियों को पकड़ने की बात कह रही है। बता दें कि एसईसीएल की खुली खदान (पोखरी) पानी से लबालब भरी रहती है। इसमें आए दिन हत्यारों द्वारा हत्या कर लाश फेंकने की सिलसिला आम हो गया। हत्यारे लाश को ठिकाने लगाने के लिए पोखरी को अपने लिए सुरक्षित स्थान मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें