फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने लीवर डोनेट कर पिता की बचाई जान: रायपुर में अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी में मरीज ने किया डांस

Sat, 19 Oct 2024 11:58 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

इस दीपावली में बेटी ने अपने पिता को बड़ी उपहार दिया है, जी हां बेटी ने अपने लीवर का हिस्सा डोनेट कर पिता की जान बचाई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी में मरीज ने अस्पताल में ही डांस करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
 
विज्ञापन
अस्पताल में डांस करता हुआ मरीज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस दीपावली में बेटी ने अपने पिता को बड़ी उपहार दिया है, जी हां बेटी ने अपने लीवर डोनेट कर पिता की जान बचाई है। अस्पताल से डिस्चार्ज होने की खुशी में मरीज ने अस्पताल में ही डांस करना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लीवर ट्रांसप्लांट होने के बाद मरीज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मरीज डांस करते हुए दिख रहा है। जानकारी के अनुसार, मरीज का नाम अनिल कुमार यादव है। वह तिल्दा का रहने वाला है। बेटी ने लीवर ट्रांसप्लांट कर उसकी जान बचाई है। इसके बाद ऑपरेशन थिएटर में अनिल पुराने गानों पर डांस करते नजर आए।

52 वर्षीय मरीज अनिल कुमार यादव रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल में भर्ती था। उनकी बेटी ने लीवर डोनेट किया है और अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनका सफल लीवर ट्रांसप्लांट किया है। मरीज पूरी तरह स्वस्थ्य होने और अस्पताल से डिस्चार्ज की खबर सुनकर खुशी से झूम उठा। खुद को उसने नहीं रोक पाया और अस्पताल के वार्ड में ही डांस करने लगा। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें