फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक नक्सली भाई का बहन को नायाब तोहफा, रक्षाबंधन पर समर्पण का दिया उपहार

Mon, 03 Aug 2020 11:30 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दंतेवाड़ा
विज्ञापन
नक्सली भाई ने अपनी बहन को नायाब तोहफा दिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

ज्यादातर मुठभेड़ और बम धमाकों की खबरों से सुर्खियों में रहने वाले छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा से एक बेहतरीन खबर आई है। रक्षाबंधन के दिन एक नक्सली भाई ने अपनी बहन को नायाब तोहफा दिया है। बहन की अपील के बाद रक्षाबंधन पर आठ लाख रुपये इनामी नक्सली मल्ला तामो ने नक्सल की दुनिया को छोड़कर मुख्यधारा में जुड़ने के लिए पुलिस के सामने समर्पण कर दिया।

विज्ञापन


बहन उसे लेकर खुद एसपी के पास पहुंची और कहा कि मेरा भाई वापस आ गया है। अब कोई गलत काम नहीं करेगा, मेरे साथ रहेगा। दंतेवाड़ा के एसपी ने बताया कि मल्ला एक नक्सली डिप्टी कमांडर था। वह कई ऐसी घटनाओं में शामिल था, जिसमें पुलिसकर्मियों ने अपनी जान गंवाई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मल्ला तामो ने बताया कि बहन के प्रोत्साहित करने पर उसने आत्मसमर्पण का फैसला लिया। 13 साल के बाद उसने पुलिस के सामने अपनी बहन से राखी भी बंधवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें