फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukma: हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत, गीदम नाला कैंप के मैदान में कर रहे थे पीटी

Sat, 09 Mar 2024 05:55 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

सुकमा जिले के गीदम नाला कैंप में 226 बटालियन सुकमा में पदस्थ जवान की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। जवान प्रकाश नारायण मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले था। 

 
विज्ञापन
हार्ट अटैक से सीआरपीएफ जवान की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के गीदम नाला कैंप में 226 बटालियन सुकमा में पदस्थ जवान को शनिवार सुबह पीटी करने के दौरान अचानक हार्ट अटैक आ गया। हार्ट अटैक आने से जवान की मौत हो गई। घटना के बाद जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सुकमा ले जाया गया। इसके बाद शव को मेकाज लाया गया। जवान मूलरूप से उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है। 

विज्ञापन


सीआरपीएफ के अधिकारियो ने बताया कि सुकमा जिले के गीदम नाला कैंप में 226 बटालियन सीआरपीएफ में पदस्थ यूपी के प्रतापगढ़ निवासी प्रकाश नारायण (50) कैंप के अंदर ही पीटी कर रहे थे। इसी दौरान अचानक से सीने में दर्द होने के कारण मैदान में ही गिर गए, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल सुकमा लाया गया, जहां पोस्टमार्मटम के बाद एम्बोम्बिंग के लिए मेकाज भेजा गया। 20 मिनट तक चले एम्बोम्बिंग प्रकिया के बाद जवान के शव को साथियों को दिया गया। शव को एंबुलेंस के माध्यम से रायपुर ले जाया जाएगा। वहां से जवान के शव को उसके गृहग्राम भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें