फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: सुकमा में नक्सली फायरिंग में हेड कॉन्स्टेबल शहीद, बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आया जवान

Tue, 29 Nov 2022 08:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव पीटीआई, बीजापुर

सार

बस्तर में 8 दिसंबर तक नक्सली PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान नक्सली वारदातों को अंजाम देते है। नक्सलियों के PLGA सप्ताह को देखते हुए बस्तर में फोर्स को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं अंदरूनी इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के सुकमा में मंगलवार को नक्सलियों की फायरिंग में कोबरा बटालियन का एक हेडकॉन्स्टेबल शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि जवान नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। घायल जवान की हालत गंभीर बनी हुई थी। उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। फायरिंग चिंतागुफा थाना क्षेत्र के दुब्बाकोंटा कैंप के पास हुई है। जवान के घायल होने की पुष्टि बस्तर आईजी पी. सुंदराज ने की है। ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। 

विज्ञापन


CRPF जवान आया IED ब्लास्ट की चपेट में
इससे पहले मंगलवार सुबह बीजापुर में IED ब्लास्ट की चपेट में आने से CRPF का एक कॉन्स्टेबल घायल हो गया था। कॉन्स्टेबल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों से बचने के लिए IED प्लांट किया था। घटना उसूर थाना क्षेत्र की है। 

नक्सल विरोधी अभियान पर निकले थे जवान
जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी ऑपरेशन के तहत CRPF 168वीं बटालियन के जवान मंगलवार सुबह गलगाम गांव के जंगल में एरिया डोमिनेशन के लिए निकले थे। इसी दौरान जब जवान इलाके की घेराबंदी कर रहे थे, तभी कॉन्स्टेबल दीपक पासवान प्रेशर IED की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन


घायल जवान बिहार का रहने वाला है
कॉन्स्टेबल का पैर पड़ने से तेज विस्फोट हुआ और जवान दीपक पासवान घायल हो गया। अफसरों की ओर से बताया गया है कि जवान दीपक को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह बिहार का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें