फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: गाय के कम दूध देने पर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा शख्स, 5 की जगह दे रही डेढ़ किलो दूध, लगाया ठगी का आरोप

Thu, 24 Aug 2023 05:49 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

आरोप है कि व्यापारी ने ज्यादा दूध देने वाली गाय का पैसा लेकर बीमार गाय को बेच बेच दिया। शख्स ने इस मामले में व्यापारी से शिकायत की तो बात को टालते रहा। कोतवाली थाने में शिकायत के बाद पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन
गाय के कम दूध देने पर रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचा शख्स - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक अजीबो गरीब मामला देखने को मिला है। गाय के कम दूध देने पर एक शख्स ने पुलिस थाने में रिपोर्ट लिखवाने पहुंच गया। पूरा मामला कोतवाली थाने क्षेत्र का है। आरोप है कि व्यापारी ने ज्यादा दूध देने वाली गाय का पैसा लेकर बीमार गाय को बेच बेच दिया। शख्स ने इस मामले में व्यापारी से शिकायत की तो बात को टालते रहा। कोतवाली थाने में शिकायत के बाद पुलिस दोनों के बीच समझौता कराने में जुटी है।
विज्ञापन


मामले में बूढ़ातालाब स्थित हनुमान मंदिर के महंत राजेश शर्मा ने पुलिस थाने में शिकायत की है। बीते महीने एक व्यक्ति ने सरोना के प्रेम कुमार से 46 हजार रुपए में गाय खरीदी। इस गाय को मंदिर में दान कर दिया। विक्रेता ने गाय के हर दिन 5 किलो दूध देने और स्वस्थ होने की बात कही थी। गाय को मंदिर के गौशाला में बांधकर सेवा जतन किया जा रहा था।
 
इस दौरान रखवालों ने बताया कि गाय के शरीर में सूजन है। पांच किलो दूध की जगह डेढ़ लीटर ही दूध दे रही है। इसके बाद पशु चिकित्सक को बुलाने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। महंत का आरोप है कि बीमार पशु को धोखे से बेचा गया है। शिकायत पर व्यापारी प्रेम कुमार गोल-मोल जवाब दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें