फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba accident : बच्चों के सिर से उठा मां-बाप का साया, सड़क हादसे में दंपति की मौत

Thu, 20 Jul 2023 04:20 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

कोरबा में एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। वहीं, सास गंभीर रूप से घायल हो गई। ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा स्थित कटघोरा थाना अंतर्गत चंदनपुर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर राहगीरों की भीड़ लग गई, जिससे यातायात बंद हो गया । मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद फिर से आवाजाही शुरू हो सकी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मलदा निवासी अहमद हसन (35) अपनी पत्नी गुलशन और सास गणेशी बाई के साथ बाइक पर सवार होकर मलदा से कटघोरा की तरफ जा रहे थे। सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अहमद हसन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसकी पत्नी गुलशन और सास गणेशी बाई गंभीर रूप से घायल हो गईं।

राहगीरों की मदद से दोनों को कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गणेशी बाई की हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची कटघोरा थाना पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है।  अहमद हसन और गुलशन ने पांच साल पहले लव मैरिज की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में एएसआई रफीक मेमन ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हादसे में बाइक चला रहे चालक की मौत हो गई है। वहीं, उसकी पत्नी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें