फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पिछले 24 घंटे में 1648 लोग हुए कोरोना संक्रमित, 21 मरीजों की हुई मौत

Thu, 03 Dec 2020 08:57 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 1648 और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2,40,863 हो गई है। राज्य में बुधवार को 161 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। वहीं 840 लोगों ने घर पर पृथकवास पूर्ण किया है। राज्य में संक्रमण के कारण 21 मरीजों की मौत हुई है।

विज्ञापन


राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि आज संक्रमण के 1648 मामले आए। इनमें रायपुर जिले से 177, दुर्ग से 140, राजनांदगांव से 120, बालोद से 56, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से 21, धमतरी से 53, बलौदाबाजार से 111, महासमुंद से 77, गरियाबंद से 31, बिलासपुर से 130, रायगढ़ से 149, कोरबा से 135, जांजगीर-चांपा से 120, मुंगेली से आठ, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से सात, सरगुजा से 30, कोरिया से 53, सूरजपुर से 27, बलरामपुर से सात, जशपुर से 21, बस्तर से 24, कोंडागांव से 19, दंतेवाड़ा से 23, सुकमा से छह, कांकेर से 55, नारायणपुर से एक, बीजापुर से 21 तथा अन्य स्थानों के तीन मरीज शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 2,40,863 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। 2,18,195 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं। राज्य में 19,749 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में संक्रमण के कारण 2919 लोगों की मौत हुई है। रायपुर जिले में सबसे अधिक 46,948 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में संक्रमण के कारण 664 लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें