फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध पर लगाम: छत्तीसगढ़ में ट्रैफिक इंचार्ज गिरफ्तार, प्राइवेट बस ऑपरेटर से 50 हजार रुपये रिश्वत लेने का आरोप

Thu, 17 Feb 2022 10:29 PM IST
निधि पाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

प्राइवेट बस ऑपरेटर से 50,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैफिक इंचार्ज और उसके असिस्टेंट को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
एसीबी मुख्यालय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक पुलिसकर्मी और उसके असिस्टेंट को  गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पर एक निजी बस ऑपरेटर से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने का आरोप है। 
विज्ञापन


एसीबी ने शिकायत के बाद ट्रैफिक इंचार्ज सूबेदार विकास नारंग (36) और उसके असिस्टेंट भरत पनिका (40) को एक ढाबे पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी के पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने बताया नारंग ने पेंड्रा क्षेत्र में शिकायतकर्ता द्वारा चलाई जा रही निजी बसों का चालान नहीं करने पर 50,000 रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत अपराध दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें