फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भाजपा की महतारी हुंकार रैली से पहले कांग्रेस का प्रदर्शन, स्मृति ईरानी के खिलाफ की नारेबाजी

Fri, 11 Nov 2022 01:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

सार

शुक्रवार को स्मृति ईरानी के भाजपा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने से पहले महंगाई को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोल प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बिलासपुर में भाजपा की महतारी हुंकार रैली में शामिल होने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला। 

विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तिफरा के बजरंग चौक पर इकठ्ठा हुए। कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। 

उधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चकमा देकर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का काफिला छत्तीसगढ़ भवन पहुंचा। जहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। छत्तीसगढ़ भवन में कुछ देर रुकने के बाद स्मृति ईरानी रैली स्थल के लिए होगी रवाना हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें