फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का मौन सत्याग्रह: महिलाओं पर अत्याचार के विरोध में कांग्रेस का धरना, काली पट्टी बांधकर जताई नाराजगी

Tue, 03 Sep 2024 01:21 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ मौन धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जताई।
 
विज्ञापन
कांग्रेस का मौन सत्याग्रह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला मुख्यालय कोंडागांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के खिलाफ मौन धरना प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंह पर काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी जताई।

विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झुमुकलाल दीवान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में महिलाओं पर अत्याचार और दुष्कर्म की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की पुलिस इन घटनाओं को रोकने में नाकाम साबित हो रही है, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। दीवान ने आगे कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की जरूरत है और सरकार को इस दिशा में ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। 

धरना स्थल पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शांति बनाए रखी और प्रशासन से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। मौन धरना के दौरान कांग्रेस ने यह भी संकेत दिया कि अगर जल्द ही स्थिति में सुधार नहीं होता, तो आंदोलन को और भी उग्र किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें