फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: महिला सुरक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का हल्ला बोल, भाजपा सरकार के खिलाफ आंदोलन की घोषणा

Mon, 02 Sep 2024 06:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव

सार

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और गैंगरेप की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। दीपक बैज ने 2 और 3 सितंबर 2024 को राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। 
विज्ञापन
पूर्व मंत्री मोहन मरकाम व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों और गैंगरेप की घटनाओं के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की लचर स्थिति को लेकर 2 और 3 सितंबर 2024 को राज्यव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। 

विज्ञापन


दो सितंबर को रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की उपस्थिति में पत्रकारवार्ता आयोजित की जाएगी। इसके बाद, 3 सितंबर को जिला स्तर पर काली पट्टी बांधकर मौन-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, और कार्यकर्ता माताओं-बहनों के साथ शामिल होंगे।

पूर्व मंत्री मोहन मरकाम कांग्रेस नेता मोहन मरकाम का आरोप है कि भाजपा सरकार के नौ महीने के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ में महिलाओं के प्रति 3094 अपराध हुए हैं, जिसमें 600 से अधिक बलात्कार के मामले दर्ज हैं। कांग्रेस ने रायपुर, भिलाई, और रायगढ़ जैसे मामलों में पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाते हुए सरकार की निंदा की है और कहा है कि सरकार अपराधियों को बचाने का काम कर रही है। कांग्रेस ने महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें