कोटा में दो मासूमों के मौत के मामले में शासन स्तर पर जांच शुरू हो गई है। शासन ने मामले के जांच के लिए राज्य स्तरीय पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। गठन के साथ की टीम ने जांच शुरू कर दिया है।
कोटा में दो मासूमों के मौत के मामले में शासन स्तर पर जांच शुरू हो गई है। शासन ने मामले के जांच के लिए राज्य स्तरीय पांच सदस्यीय टीम का गठन किया है। गठन के साथ की टीम ने जांच शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जांच टीम आज बिलासपुर पहुंची। यहां जिले के स्वास्थ्य अधिकारियों से प्राइमरी जानकारी लेकर टीम ने प्रकरण से जुड़े हर पहलुओं पर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
टीम प्रभावित क्षेत्र के साथ पीड़ित परिजनों से भी बात करेगी। इसके साथ ही उपयोग किए गए वैक्सीन और उपचार की भी जानकारी लेगी। जांच टीम में उप संचालक राज्य टीकाकरण अधिकारी, संयुक्त संचालक बिलासपुर,शिशु रोग विशेषज्ञ और डब्ल्यूएचओ के अधिकारी शामिल हैं। टीम को लीड कर रहे उप संचालक, राज्य टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि, सभी के जांच रिपोर्ट को समायोजित कर फाइनल जांच रिपोर्ट प्रतिवेदन शासन को सौंपा जाएगा। नेशनल AEFI (एडवर्स इवेंट फॉलोविंग इमूनाइजेश) के आधार पर पूरी जांच प्रक्रिया होगी।