फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वंदे भारत: छत्तीसगढ़ में पटरी पर आने से पहले राजनीति, राजनांदगांव में स्टॉपेज को लेकर 'लेटर वॉर'

Wed, 07 Dec 2022 06:54 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजनांदगांव

सार

ट्रेन को बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाने की तैयारी है। इसका प्रस्ताव बिलासपुर रेल मंडल की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजा गया था। बोर्ड की ओर से इसे हरी झंडी भी मिल गई है। इसके 11 दिसंबर से चलने की संभावना है। हालांकि अभी समय सारिणी तय नहीं की गई है। 
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन के राजनांदगांव में स्टॉपेज को लेकर कांग्रेसियों ने स्टेशन प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में वंदे भारत ट्रेन पटरी पर आने से पहले राजनीति सरगर्मी तेज  हो गई है। ट्रेन के राजनांदगांव में स्टॉपेज की मांग को लेकर कांग्रेस और भाजपा में अब 'लेटर वॉर' शुरू हो गया है। राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय के रेल मंत्री को पत्र लिखने के बाद कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है। बुधवार को कांग्रेस पदाधिकारी ट्रेन के स्टॉपेज को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे और प्रबंधक को पत्र सौंपा है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में दौड़ेगी वंदे भारत: बिलासपुर से नागपुर के बीच चलाने की तैयारी, 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार


विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन वंदे भारत बिलासपुर से नागपुर तक चलाने की योजना है। संभवत: ट्रेन 11 दिसंबर से पटरी पर आ जाएगी। इसके बाद राजनांदगांव स्टेशन पर ट्रेन के स्टॉपेज की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी स्टेशन पहुंच गए। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेसियों का कहना था कि राजनांदगांव के लोगों को भी इससे सुविधा मिलेगी। 

वहीं स्टेशन प्रबंधक आरके बर्मन का कहना है कि जिला कांग्रेस कमेटी ने वंदे भारत ट्रेन के स्टॉपेज के लिए ज्ञापन दिया है। इस ज्ञापन को वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। उसके बाद अफसर और रेल मंत्रालय ही तय कर पाएगा कि राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज देना है या नहीं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें