फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

रायपुर हवाईअड्डे पर शुरू होगा कॉमन सर्विस सेंटर, लोगों को मिलेंगी 250 तरह की सुविधाएं

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Fri, 17 May 2019 01:14 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की शुरुआत - फोटो : Raipur Airport twitter handle

छत्तीसगढ़ के स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे में शुक्रवार से एक कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की शुरुआत की जा रही है। जिससे लोगों को 250 तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इन सुविधाओं में श्रमिक पंजीकरण, पैन कार्ड आवेदन, सरकार कल्याण योजना आवेदन, पासपोर्ट आवेदन, ऑनलाइन पेंशन और बीमा, आय/जाति/मूल निवासी प्रमाणपत्र, आधार कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और सक्षम भुगतान जैसी सेवाएं शामिल हैं। 



रायपुर हवाईअड्डे में ऐसा पहली बार हो रहा है जब लोग शासकीय दस्तावेजों के प्रिंट ले सकेंगे। इस पहल पर हवाईअड्डे के निदेशक राकेश आर सहाय का कहना है कि ये सेंटर लोगों के लिए आवश्यक सार्वजनिक उपयोगी सेवाओं की डिलीवरी के लिए एक पहुंच सेंटर की तरह काम करेगा।

 




उन्होंने बताया कि यह एक अखिल भारतीय नेटवर्क है, जो देश की क्षेत्रीय, भौगोलिक, भाषाई और सांस्कृतिक विविधता को पूरा करेगा। सभी लोग इसका फायदा उठा सकें, इसके लिए सेंटर मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर रखा गया है। सर्विस सेंटर तक पहुंचने के लिए टिकट खरीदना भी जारूरी नहीं होगा।


बताया जा रहा है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए उनका सामान हवाईअड्डे के लाउंज से विमान तक पहुंचाने और उनकी सीट तक बोर्डिंग पास की पहुंच बढ़ाने की सुविधा भी जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए आवश्यक टेंडर भी पास हो गया है। ये सुविधाएं देने के लिए एक निजी कंपनी को अधिकृत किया जाएगा। हालांकि इसके लिए यात्रियों से शुल्क लिया जाएगा।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next