सीएम भूपेश बघेल ने ली हाई लेवल मीटिंग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय रायपुर में अधिकारियों की हाई लेवल मीटिंग ली। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी रायपुर आने की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के अहम निर्देश दिए हैं। बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू समेत कई उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
मुख्य सचिव ने भी ली बैठक
इसके पूर्व मुख्य सचिव ने पीएम के विभिन्न कार्यक्रमों के दौरान विद्युत, यातायात, सुरक्षा, पेयजल, स्वास्थ्य सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। जिन विभागों के कार्यक्रम आयोजित किए जाने हैं, उनके विभागीय अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। 7 जुलाई को सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साइंस कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम होना है। यहां वे रेलवे, हाईवे से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।
ये रहे मौजूद
बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी पिल्ले, प्रमुख सचिव गृह मनोज पिंगुआ, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, ऊर्जा विभाग के सचिव अंकित आनंद, सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह, नगरीय प्रशासन विभाग के विशेष सचिव अयाज तम्बोली, संचालक स्वास्थ्य जयप्रकाश मौर्य, कलेक्टर रायपुर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, आईजी रायपुर रेंज अजय यादव आदि मौजूद रहे।