फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Durg News: शिवनाथ नदी में बहे युवक का 27 घंटे बाद मिला शव, एनीकट पार करते समय बह गया था बाइक सहित

Tue, 04 Jul 2023 08:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

सार

दुर्ग में शिवनाथ नदी में एक युवक कोटनी एनीकेट पार करते समय नदी में बह गया था। एसडीआरएफ और गोताखोरो की टीम ने 27 घंटे बाद मंगलवार को युवक का शव नदी से बरामद किया है। 
विज्ञापन
विजय मिश्रा (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में शिवनाथ नदी में एक युवक कोटनी एनीकेट पार करते समय नदी में बह गया था। एसडीआरएफ और गोताखोरो की टीम ने 27 घंटे बाद मंगलवार को युवक का शव नदी से बरामद किया है। एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार से उसकी तलाश कर रही थी। इस दौरान बाइक मिल गई थी, लेकिन युवक का पता नहीं चल रहा था। युवक की शिनाख्त नागपुरा निवासी विजय मिश्रा (37) के रूप में हुई है।  

विज्ञापन


कोटनी के शिवनाथ नदी में बने एनीकेट में जलस्तर बढ़ने के कारण एनीकेट उफान पर है। पानी उफान होने के बावजूद बाइक विजय एनीकेट पार कर रहा था। इसी दौरान वह बाइक समेत नदी में बह गया। एसडीआरएफ की टीम ने डीप ड्राइविंग का उपयोग कर विजय का शव बरामद किया है। वह दुर्ग से कोटनी अपने जीजा के साथ जा रहा था। बताया जा रहा है कि हादसे के समय एनीकट पर दो फीट पानी था। 

विजय बाइक लेकर पैदल ही एनीकट पार कर रहा था। जबकि पीछे उसका जीजा धक्का लगा रहा था। इसी दौरान पानी के तेज बहाव में बाइक समेत दोनों नदी में बह गए। किसी तरह उसका जीजा तैरकर बाहर आ गया लेकिन विजय मिश्रा गहरे पानी में समा गया। आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस को दी। नगपुरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें