फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केंद्र की शुरुआत, CM भूपेश ने कहा-मिलेगी फ्री जांच, उपचार, दवाएं

Sun, 30 Oct 2022 06:25 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

इन केंद्रों में साल्युबिटी टेस्ट द्वारा स्क्रीनिंग व इलेक्ट्रोफोरेसिस और नवीन विधि प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट से पुष्टि के लिए जांच उपलब्ध कराई जाएगी। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में संचालित सिकलसेल प्रबंधन केंद्रों का लाभ प्रदेश के सिकलसेल रोगियों को मिलेगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 28 जिलों में सिलकासेल प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को छत्तीसगढ़ के 28 जिलों में सिकलसेल प्रबंधन केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान CM बघेल ने कहा कि इन केंद्रों पर निशुल्क जांच के साथ ही उपचार और दवाएं भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ में जल्द ही राष्ट्रीय स्तर के सिकलसेल रिसर्च सेंटर की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि सिकलसेल एक गंभीर अनुवांशिक बीमारी है। इस रोग से भावी पीढ़ियों को बचाने के लिए इस रोग के प्रति जागरूकता सबसे ज्यादा आवश्यक है। 
विज्ञापन




मरीज की जल्द पहचान कर इलाज संभव
मुख्यमंत्री निवास कार्यालय से आयोजित वर्चुअली CM बघेल ने प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में प्रबंधन केंद्र का उद्घाटन किया। इसके साथ ही प्रदेश के 24 जिला अस्पतालों, नौ मेडिकल कॉलेजों और राजधानी रायपुर स्थित सिकलसेल संस्थान निःशुल्क जांच, उपचार और परामर्श की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकलसेल के मरीजों की जल्द पहचान करने के बाद उचित चिकित्सकीय प्रबंधन व दवाओं से इसके दुष्प्रभावों को कम किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




सिकलसेल डिजिटल कार्ड वितरण की भी शुरुआत
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिकलसेल जांच की नवीन विधि प्वाइंट ऑफ केयर टेस्ट काफी आसान है। मितानिनें भी इस विधि से जांच कर सकती है। इस पद्धति से अभियान चलाकर सिकलसेल मरीजों की पहचान की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में सिकलसेल से पीड़ित राजेन्द्र नगर रायपुर के सात वर्षीय बालक प्रतिक दास मानिकपुरी और गुढ़ियारी की 17 वर्षीय बालिका ओशिका रामटेके को डिजिटल कार्ड प्रदान कर सिकलसेल से पीड़ित व्यक्तियों को डिजिटल कार्ड वितरण का शुभारंभ किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें