फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: भाटापारा पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों को दिया जीत का मंत्र

Sun, 27 Aug 2023 08:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भाटापारा

सार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाटापार कृषि उपज मंडी में कांग्रेसियों के संकल्प सिविर में पहुंचे। उन्होंने कांगेसी बूथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जीत का मंत्र दिया। 
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाटापारा कृषि उपज मंडी में कांग्रेस के संकल्प सिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज व अन्य नेता शामिल हुए। इस दौरान सीएम बघेल ने कांगेसी बूथ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि इतने बड़ी जनसंख्या में आप लोग उपस्थित हुए हो, उत्साह भी देखने को मिल रहा है। फिर, चुनाव में यह उत्साह कम क्यों हो जाता है, भाटापारा कांग्रेस का गढ़ होते हुए भाजपा का विधायक क्यों बनता है, आखिर एक खेमा दूसरे खेमा से क्यों नाराज हो जाता है।

विज्ञापन


सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि इस बार भाटापारा में 52 लोगों ने टिकट की मांग की है। हाई कमान व दीपक बैज के द्वारा किसी एक को टिकट दिया जाएगा। पार्टी जनता के चाहने वाले तथा जीतने वाले प्रत्याशी को ही टिकट दिया जाएगा। बाकी 51 लोग जिनको टिकट नहीं मिले, उन्हें निराश नहीं होना है। टिकट मिलने वाले को जिताकर विधानसभा भेजना है। इस  बार किसी के बहकावे में नहीं आना है और न ही किसी खेमेबाजी में पड़ना है।

वहीं, पत्रकारों ने कि भाटापारा में 52 लोगों ने टिकट की मांग की है। टिकट किसी एक को मिलेगा और 51 लोगों को कैसे मनाया जाएगा तथा भाटापारा कांग्रेस का गढ़ होने के बाद हार क्यों जाती है? सीएम बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि जब खाना खाते हैं तो कुछ चावल के दाने जमीन पर गिर जाता हैं, उसे ध्यान नहीं देते।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा विधायक पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक ने धान में 100 करोड़ रुपये का घोटाला किया है और उसे विधानसभा चुनाव में खर्च करने वाले हैं। आप लोगों को धान घोटाला करने वाले विधायक को हराना है तथा कांग्रेस का विधायक विधानसभा में भेजना है। प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान के बाद भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में रोष देखने को मिला।

वहीं, भरतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े ने कहा कि भाटापारा में शिवरतन शर्मा की लोकप्रियता, उनके काम और उनकी साफ-स्वच्छ छवि को देखकर कांग्रेसी घबरा गए हैं। भाटापारा में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी हो उसका हारना तय है। विपरीत परीस्थितियों में भी शिवरतन शर्मा ने जीत हासिल की थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भ्रष्ट, कमीशनखोर है। 

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील यदु ने कहा कि सरकार कांग्रेस की है और सत्ता में कांग्रेसी बैठे हैं। जांच कराएं, जांच कराने से कौन रोक रहा है। हकीकत सामने आ जाएगी कितने कांग्रेसी राईस मीलर जेल गए थे। भाजपा विधायक प्रतिनिधि आशीष जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस के पदाधिकारी अपने खुद के गिरेबान में झांककर देखें कि उनके बड़े अधिकारी कैसे घोटाले पर जेल की हवा खा रहे हैं। कल का प्रदेश अध्यक्ष बनने वाला आरोप न लगाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें