फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवभूमि हिमाचल प्रदेश पर CM भूपेश बघेल मेहरबान: तबाही से उबारने के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने का ऐलान

Fri, 18 Aug 2023 01:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से उबारने और पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम भूपेश ने कल ही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से फोन पर बात की थी।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल, हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा से उबारने और पीड़ितों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा की है। सीएम भूपेश ने कल ही हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह से फोन पर बात की थी। भूपेश बघेल ने कहा कि इस विपदा के समय में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़े हैं। 

विज्ञापन




हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए सीएम ने सहायता राशि के रूप में 11 करोड रुपए की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में भीषण प्रकृति प्रकृति प्राकृतिक विद्या आई है ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम भूपेश ने बीते दिनों हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री से फोन पर बात की थी। इस दौरान सीएम हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। भूपेश बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। सभी मिलकर आपदा का सामना करेंगे। इसके साथ ही सामान्य स्थिति की बहाली के लिए काम करेंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें