छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर उपचुनाव में जुबानी तीर जारी हैं। दुष्कर्म के आरोपों के बाद झारखंड पुलिस की एंट्री ने इसे और भी गंभीर बना दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, भाजपा एक दुष्कर्मी के साथ खड़ी है। यह नैतिकता के खिलाफ है। ब्रह्मानंद नेताम की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा नेता चुनौती देते थे। अब झारखंड पुलिस पहुंची तो षड्यंत्र बताने लगे। वहीं पूर्व सीएम रमन सिंह ने पलटवार किया कि, हार की घबराहट के चलते भूपेश जी ऐसा कदम उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी को गिरफ्तार करने पहुंची झारखंड पुलिस के हाथ खाली, अन्य आरोपी भी फरार
यह भी पढ़ें...भानुप्रतापपुर उपचुनाव: BJP प्रत्याशी ब्रह्मानंद पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, कांग्रेस ने दिखाई FIR की कॉपी
यह सब राजनीति से प्रेरित
रमन सिंह ने कहा कि, षड्यंत्र का आरोप इसलिए लगा रहे हैं कि कोई नोटिस कोई सूचना नहीं, कोई समन नहीं। यह राजनीति से प्रेरित है और दबाव बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि, पूरा प्रकरण 2019 का है और 2020, 21, 22, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई 24 घंटे में होती है। तीन साल तक झारखंड पुलिस इंतजार करती रही। जिस व्यक्ति का नाम नहीं था। उसका नाम बाद में जोड़ने का प्रयास किया गया, बयान में लिया गया। उन्होंने कहा कि, भूपेश जी ने हार की घबराहट के चलते यह किया है। फिर भी जनता इसका जवाब देगी। ये सरासर गलत है, इसका भाजपा लोकतांत्रिक तरीक से विरोध करेगी।