फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में फिसला युवक, ट्रैक पर गिरकर कटा पैर, बिलासपुर रेफर

Sat, 26 Nov 2022 07:08 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

कोरबा जाने के लिए युवक प्लेटफार्म पर पहुंचा तो ट्रेन छूट रही थी। इस पर वह दौड़ा और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया। इस दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गया। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में गिरकर घायल हुआ आकाश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में शनिवार को चलती ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक युवक नीचे गिर गया। हादसे में युवक का एक पैर कट गया है। सूचना पर आरपीएफ ने उसे मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से हालत गंभीर देख बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। मामला चांपा रेलवे स्टेशन का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, नैला के चंदनिया पारा निवासी आकाश पाठक (38) किसी काम से शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे कोरबा जाने के लिए निकला था। वह ट्रेन में नैला से चांपा स्टेशन पहुंचा। इसके बाद यहां से कोरबा जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। जब प्लेटफार्म पर पहुंचा तो ट्रेन छूट रही थी। इस पर आकाश दौड़ा और चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया।

इसी दौरान उसका पैर फिसला और वह ट्रेन के नीचे आ गिरा। इसके चलते उसके बाएं पैर के दो टुकड़े हो गए। हादसा होते देख आसपास के लोग दौड़े और आरपीएफ को सूचना दी। उन्होंने युवक को ट्रैक से उठाया और फिर अस्पताल भेजा। उसे बेहतर उपचार के लिए अपोलो में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें