फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में युवक बना 'वीरू': मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा, बोला-प्रेमिका को बुलाओ, नहीं तो जान दे दूंगा

Thu, 24 Nov 2022 06:45 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

छत्तीसगढ़ में एक युवक प्यार में मूवी शोले का 'वीरू' बन गया है। वह मोबाइल टावर पर चढ़ा हुआ है और वहां से चिल्ला-चिल्लाकर अपनी प्रेमिका को बुलाने की बात कह रहा है। साथ ही धमकी भी दे रहा है कि उसके नहीं आने पर जान दे देगा। 
विज्ञापन
जांजगीर-चांपा में एक तरफा प्यार में मोबाइल टावर पर चढ़ा सिरफिरा युवक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में गुरुवार को एक सिरफिरा युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया है। करीब 70 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा युवक चिल्ला-चिल्लाकर अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग कर रहा है। करीब एक घंटे से युवक का हंगामा जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई है और युवक को समझाकर नीचे उतरवाने के प्रयास में लगी है। हालांकि युवक मानने को तैयार नहीं है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन




बस स्टैंड के पीछे लगे 70 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा
जानकारी के मुताबिक, पामगढ़ बस स्टैंड के पीछे मोबाइल टावर लगा हुआ है। इस पर गुरुवार दोपहर एक युवक चढ़ गया। इसके बाद वहां से शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने आवाज सुनी तो पुलिस को सूचना दे दी। युवक की पहचान आकाश कुमार सायतोंडे (20) के रूप में हुई है। वह अपने मामा के घर में रहता है। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं और उसे समझाने का प्रयास कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक तरफा प्यार में दी धमकी
बताया जा रहा है कि आकाश स्थानीय किसी लड़की से प्यार करता है। हालांकि उसका प्यार एक तरफा है। लड़के का कहना है कि वह लड़की से प्यार का इजहार करना चाहता है और उसकी मंजूरी चाहिए। इसके लिए टावर पर चढ़ा है। आकाश ऊपर से चिल्लाकर कह रहा है कि लड़की सामने आए और उसे अपनाए। नहीं मानने पर युवक टावर से कूदकर जान देने की धमकी दे रहा है। वह बिना लड़की को बुलाए उतरने के लिए तैयार नहीं है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें