फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: छत्तीसगढ़ में 3 डिग्री तक गिरेगा पारा, और बढ़ेगी ठंड, कई इलाकों में होगी बारिश

Wed, 24 Jan 2024 10:55 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं के आगमन से बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय बदल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है है। आउटर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में उत्तरी हवाओं के आगमन से बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह के समय बदल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है है। आउटर इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। आज बुधवार को प्रदेश के कई जगहों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। दिनभर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। प्रदेश के न्यूनतम तापमान में भी कोई बदलाव की संभावना नहीं है। गुरुवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है। इससे ठंड और बढ़ेगी। 

विज्ञापन


बीते दिनों मंगलवार दिनभर बादल छाए रहे। कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हुई है। वहीं एक-दो जगहों पर रुक-रुककर दिनभर बारिश हुई। इसके वजह से ठंड में बढ़ोतरी हुई है। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं के चलने से ठिठुरन बढ़ गई है। इस ठंड में आउटर, ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी सुबह और रात की तरह दिन में भी ठंड लग रही है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों में दिखाई दे रहे हैं। 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में आज बुधवार को न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद गुरुवार से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि न्यूनतम तापमान में गिरावट होने से ठंड में बढ़ोतरी होगी। इससे प्रदेश में ठंड और बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें