फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Weather News: रायपुर समेत कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; आज भी हल्की बारिश के आसार, पारा बढ़ा

Thu, 11 Apr 2024 11:16 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
रायपुर समेत कई इलाकों में हल्की बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में नमी हवाओं का आगमन जारी है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए हुए हैं। साथ ही सुबह से ही कई इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बुधवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। इसके वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज भी प्रदेश कई इलाकों में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री तक जा पहुंचा है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की संभावना है। इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि बीते दिनों बुधवार को एक दो जिलों में ही बारिश हुई है। इसके बाद मौसम शुष्क रहा है। इसके प्रभाव से राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की है। 

प्रदेश में लगातार नमी हवाओं का आगमन हो रहा है। आज गुरुवार को प्रदेश के रायपुर बिलासपुर और दुर्ग संभाग के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही एक-दो जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। वहीं कल यानि शुक्रवार को प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। साथ ही 30-40 किमी प्रति घंटा से हवाएं चलने की संभावना है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें