फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: कोरबा में बेटे ने मां और बड़ी बहन की चाकू मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 08 Jul 2022 10:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने कहा कि बेटे अमन दास ने अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर अपनी मां लक्ष्मी और उसकी बहन आंचल की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
युवक ने की मां और बहन की हत्या - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शुक्रवार को एक युवक द्वारा अपनी मां और बड़ी बहन की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 19 साल है। पुलिस ने कहा कि हत्या की वजह अभी साफ नहीं है, घटना की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने कहा कि अमन दास ने कुसमुंडा थाना क्षेत्र के एसईसीएल के आदर्श नगर कॉलोनी में अपने घर के बाथरूम में कथित तौर पर अपनी मां लक्ष्मी (44) और उसकी बहन आंचल (21) की चाकू मारकर हत्या कर दी। 

दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि घटना कोरबा जिले में कुसमुंडा थाना क्षेत्र के साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड लिमिटेड (एसईसीएल) के आदर्श नगर कॉलोनी की है। यहां शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे जब गृह स्वामी आर के दास काम के लिए गए थे तभी ये घटना हुई। दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि आस-पास के पड़ोसियों ने देखा कि एसईसीएल के एक कर्मचारी आर के दास के घर का मुख्य प्रवेश द्वार पिछले कई घंटों से खुला था, लेकिन, घर में कोई हलचल नहीं हो रही थी। इसके बाद पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो महिला और उसकी बेटी बाथरूम के अंदर खून से लथपथ अवस्था में पड़ी थी। इसके बाद उन्होंने गृह स्वामी आर के दास और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन


डबल मर्डर की जानकारी पाते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची और घटना स्थल की छानबीन की। दर्री शहर के पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान पुलिस ने अमन को हिरासत में लिया है। उसने पूछताछ के दौरान अपनी मां और बहन को रसोई के चाकू से चाकू मारने की बात कबूल की थी। पुलिस अधीक्षक लितेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी अमनदास के पास से एक चाकू बरामद किया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें