फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: छह और कांग्रेस विधायक 'निजी यात्रा' पर दिल्ली रवाना, 15 पहले से डाले हुए हैं डेरा

Fri, 01 Oct 2021 10:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर/ नई दिल्ली

सार

Crises in Chhattisgarh Congress: कांग्रेस हाईकमान इन दिनों एक साथ कई मुसीबतों से जूझ रहा है। पंजाब के बाद छत्तीसगढ़ में संकट कायम है। राज्य के कांग्रेस विधायकों का दिल्ली कूच जारी है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस में सब सामान्य नहीं चल रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व अन्य वरिष्ठ नेता भले संकट से इनकार कर रहे हों, लेकिन वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव व बघेल के बीच कुर्सी का संघर्ष साफ नजर आ रहा है। 15 विधायक पहले से दिल्ली में डटे हैं और शुक्रवार को छह और रायपुर से दिल्ली कूच कर गए हैं। हालांकि इन विधायकों का दावा है कि वे 'निजी यात्रा' पर दिल्ली जा रहे हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को जो छह कांग्रेस विधायक दिल्ली रवाना हुए हैं, उनमें  शिशुपाल शौरी, किस्मत लाल नंद, संतराम नेताम, राम कुमार यादव, उत्तरी जांगड़े और कृष्ण कुमार ध्रुव शामिल हैं।

नया कुछ नई, हाईकमान लेगा निर्णय : सिंहदेव
उधर राज्य के वरिष्ठ मंत्री सिंहदेव का कहना है कि पार्टी में खींचतान उतनी नहीं है, जितनी बताई जा रही है। हाईकमान मौजूदा स्थिति को देखते हुए निर्णय लेगा, कोई नई स्थिति नहीं बनी है। बता दें, छत्तीसगढ़ में भी पंजाब की तरह नेतृत्व परिवर्तन की मांग लंबे समय से चल रही है। बीते कुछ दिनों से करीब 15 कांग्रेस विधायक हाईकमान से मुलाकात के लिए दिल्ली में हैं। अब छह और विधायक पहुंच रहे हैं। इससे हाईकमान पर निर्णय का दबाव बढ़ सकता है। हालांकि सीएम भूपेश बघेल लगातार कह रहे हैं कि कोई संकट नहीं हैं। वहीं अंदरखाने पार्टी में ढाई ढाई साल के सीएम पद की मांग हो रही है। इसके लिए सिंहदेव दबे छिपे अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें