राज्य को इन श्रेणियों में मिला है पुरस्कार
वन धन पुरस्कार 2020-21 के तहत राज्य को लघु वनोपजों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के अंतर्गत सर्वाधिक नए वनोपजों (52) को शामिल करने, केंद्र की राशि से सर्वाधिक मूल्य (180.51 करोड़ रुपये) का लघु वनोपज खरीदने, केंद्र व राज्य शासन की राशि से सर्वाधिक मूल्य (1173 करोड़ रुपये) के लघु वनोपज की खरीद की और वर्ष 2020-21 तक उपलब्ध कराई गई राशि (127.09 करोड़ रुपये) की अधिकतम उपयोगिता के लिए प्रथम पुरस्कार मिला है।
वन धन योजना के तहत मूल्य संवर्धन के लिए अधिकतम उत्पादों (121) के निर्माण और मूल्य संवर्धन कर उत्पादों की अधिकतम बिक्री (4.24 करोड़ रुपये) के लिए भी प्रदेश को पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इसी श्रेणी में सर्वाधिक सर्वेक्षण पूर्ण करने और वन धन विकास केंद्र क्लस्टरों के लिए सर्वाधिक प्रशिक्षण के लिए प्रदेश को तीसरा पुरस्कार मिला है। नव उत्पाद और नवाचार की श्रेणी में राज्य में निर्मित महुआ सैनिटाइजर और इमली चस्का को पुरस्कत किया गया है।
छत्तीसगढ़ हर्बल्स ब्रांड अमेजन पर उपलब्ध
वर्ष 2021-22 में छत्तीसगढ़ हर्बल्स को एक देशव्यापी ब्रांड के रूप में स्थापित करते हुए हर्बल्स उत्पादों का विक्रय पूरे देश में किया जा रहा है तथा इसके फलस्वरूप वर्ष 2021-22 में लगभग 10 करोड़ रुपये मूल्य के उत्पादों के विक्रय का लक्ष्य रखा गया है। इससे प्रसंस्करण कार्यों में लगे महिला स्व-सहायता समूहों के लगभग 5000 सदस्य लाभान्वित होंगे।