फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबको पछाड़ भूपेश बघेल बने छत्तीसगढ़ के बादशाह, ये हैं वो चार वजह

Sun, 16 Dec 2018 04:01 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
विज्ञापन
भूपेश बघेल - फोटो : twitter
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में लंबे मंथन के बाद आखिरकार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेश बघेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। बघेल के नाम का प्रस्ताव पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे टीएस सिंहदेव सिंह ने दिया। सोमवार शाम पांच बजे बघेल के शपथग्रहण का कार्यक्रम है। प्रदेश में कांग्रेस को मिली अप्रत्याशित जीत और प्रचंड बहुमत दिलाने में बघेल ने बड़ी भूमिका निभाई। एक नजर बघेल को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनाने वाले कारणों पर :

संकटमोचन बनकर कांग्रेस को उबारा 

विद्याचरण शुक्ला, महेंद्र कर्मा और तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष नंद कुमार पटेल के झीरम घाटी नक्सली हमले में मारे जाने के बाद प्रदेश में कांग्रेस को संकट से उबारने वाले नेताओं में बघेल का नाम सबसे पहले आता है।
विज्ञापन


जब बघेल को प्रदेश कांग्रेस का नेतृत्व दिया गया तब पार्टी लगातार तीन विधानसभा चुनावों में हार से हताश और गुटबाजी से परेशान थी। बघेल ने सबको साथ लेकर चलने की नीति अपनाई और नतीजा ये हुआ कि प्रदेश में 15 साल बाद कांग्रेस की वापसी मुमकिन हुई। 

यह भी पढ़ें - छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बने भूपेश बघेल, कांग्रेस की जीत का सबसे ज्यादा श्रेय मिला

कड़े फैसले लेने वाले नेता की छवि 

भूपेश बघेल

ढलान पर खड़ी पार्टी में न केवल बघेल ने जान फूंकी बल्कि पार्टी से पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी और उनके बेटे अमीत जोगी को बाहर किया। विधानसभा चुनाव के दौरान बघेल ने नीतिगत तरीके से रमन सरकार को नसबंदी कांड, आंखफोड़वा कांड, भूमि अधिग्रहण समेत कई मुद्दों पर आड़े हाथों लिया।

पदयात्रा के जरिए बघेल ने प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया। किसान पुत्र होने के नाते और प्रदेश में कृषि के महत्त्व को समझते हुए किसानों के मुद्दों को घोषणापत्र में शामिल करवाया। 

यह भी पढ़ें - छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री की दौड़ में यूं चला सांप-सीढ़ी का खेल, जानें भूपेश बघेल कैसे पहुंचे 100 पर

ओबीसी होने का मिला फायदा

भूपेश बघेल

भूपेश बघेल को ओबीसी नेता होने का फायदा मिला। इन चुनावों में कांग्रेस ने ओबीसी के प्रभाव वाली सीटों पर अच्छा प्रदर्शन किया। जहां एक ओर ताम्रध्वज साहू ने साहू मतदाताओं को कांग्रेस के करीब लाने में अहम भूमिका निभाई।

वहीं ओबीसी मतदाताओं के लिए यह भूमिका बघेल ने बखूबी अदा की। राज्य में कुर्मी और साहू समुदाय कुल आबादी का 36 फीसदी है, लिहाजा कोई भी पार्टी इन्हें साधे बिना सत्ता में नहीं आ सकती। 

यह भी पढ़ें - कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए सीएम भूपेश बघेल, विरोधी भी रहते हैं जिनसे सतर्क 

विज्ञापन

मुकदमों से भी कभी नहीं हारे 

भूपेश बघेल

राजनीतिक प्रभाव बढ़ने के कारण बघेल के खिलाफ मुकदमें भी दर्ज हो गए। हाल ही में रमन सिंह सरकार के मंत्री राजेश मूणत से जुड़ी एक कथित सेक्स सीडी के मामले में जब भूपेश बघेल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया तो उन्होंने जमानत लेने से मना कर दिया।

पार्टी आलाकमान के समझाने के बाद वह जमानत लेने को तैयार हुए। इस तरह उनकी छवि कभी न झुकने वाली नेता की बन गई। 

यह भी पढ़ें - 2019 के लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेगी कांग्रेस: पीएल पुनिया

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें