फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: एडीजी के ठिकानों पर तीसरे दिन भी जारी रहा छापा, 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता लगाया

Sun, 04 Jul 2021 12:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, रायपुर

सार

  • ब्यूरो के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक जी पी सिंह के ठिकानों में तीसरे दिन भी छापा जारी रहा।
विज्ञापन
वरिष्ठ आईपीएस जीपी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के ठिकानों पर तीसरे दिन भी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का छापा जारी रहा। एसीबी ने एडीजी और उनके संबंधियों के अलग अलग स्थानों पर छापा मारकर 10 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्तियों का पता लगाया है।

विज्ञापन


ब्यूरो के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और राज्य पुलिस अकादमी के निदेशक जी पी सिंह के ठिकानों में तीसरे दिन भी छापा जारी रहा।

अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान एसीबी को सिंह के सहयोगियों रायपुर निवासी प्रीतपाल चाण्डोक, मणिशंकर, राजनांदगांव निवासी सीए राजेश बाफना और उड़ीसा स्थित ग्लोबल एसोसिएट्स के संबंध में जानकारी मिली थी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सिंह के मित्र भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक मणिभूषण के निवास स्थान पर एसीबी ने छापा मारकर एक-एक किलोग्राम सोने की दो पट्टी बरामद किया है जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है। मणिभूषण ने जानकारी दी है कि सोने को सिंह ने उनके घर में रखवाया था।

अधिकारियों ने बताया कि एसीबी के दल ने सिंह के अन्य मित्र प्रीतपाल सिंह चंडोक के निवास की तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्रीतपाल सिंह के शयन कक्ष से 13 लाख रुपये बरामद किया गया। प्रीतपाल ने जानकारी दी है कि जी पी सिंह ने 30 जून की रात में यह पैसा उनके घर में रखवाया था।

उन्होंने बताया कि एसीबी के एक दल ने राजनांदगांव निवासी चार्टर्ड एकाउंटेंट राजेश बाफना के प्रतिष्ठानों में तलाशी ली। इस दौरान वहां जी पी सिंह, उनकी धर्मपत्नी और पुत्र के नाम पर 79 बीमा संबंधी दस्तावेज मिले। उनमें सिंह के नाम पर विभिन्न कंपनियों की 24 पॉलिसी, उनकी पत्नी के नाम पर 23 पॉलिसी और पुत्र के नाम पर 32 बीमा पॉलिसी है।

इस दौरान एक से अधिक एचयूएफ अकाउंट का पता चला है, जिसमें लगभग 64 लाख रुपये होने की जानकारी मिली है। जांच में सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल 17 बैंक खातों का पता चला है जिसमें 60 लाख रुपये से ज्यादा की राशि जमा है।

इसी तरह एक से अधिक पीपीएफ खातों का पता चला जिनमें 10 लाख रुपये से अधिक की राशि जमा है। बैंक खातों और पीपीएफ खातों की संख्या में वृद्धि की संभावना है। सभी बैंकों से जानकारी ली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया छापे के दौरान जानकारी मिली है कि विभिन्न कंपनियों ने अलग-अलग समय पर सिंह के परिवार के सदस्यों के बैंक खातों में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा की गई है। आगे जांच पर इस राशि में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के नाम 69 अवसरों पर शेयर और म्युचुअल फंड में बड़ी राशि का निवेश करने की जानकारी मिली है। जिसमें तीन करोड़ से अधिक की राशि का निवेश किया गया है। सिंह के परिवार के सदस्यों के नाम हाईवा, जेसीबी, कंक्रीट मिक्सर वाहन मशीन की जानकारी मिली है जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रुपये है ।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक की जांच में सिंह और उनके परिवार के सदस्यों के नाम से राज्य और राज्य के बाहर भूखंड, मकान और फ्लैट में बड़ी राशि निवेश करने की जानकारी मिली है।

जांच में सिंह के नाम पर दो भूखंड और एक फ्लैट, उनकी पत्नी के नाम पर दो मकान, माता के नाम पर पांच भूखंड और एक मकान तथा पिता के नाम पर 10 भूखंड और दो फ्लैट कुल 23 अचल संपत्तियों की जानकारी मिली है। उनमें कुल 2.68 करोड़ रुपए की राशि का निवेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें