फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर बताकर मेहमानों की पिटाई: थानेदार ने महिला को पीटा, इलाज के लिए आई थी बुआ के घर; सोशल मीडिया पर की शिकायत

Sun, 12 Mar 2023 09:17 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही

सार

एसडीओपी अशोक वाडेगावकर ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है। अभी एक पक्ष ही सामने आया है। उसके आधार पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। अगर पुलिसकर्मी दोषी हैं, तो कार्रवाई होगी। ऐसा करना गलत है। पुलिसिंग ऐसे नहीं होती है। 
विज्ञापन
साहू परिवार ने थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपने वह कहानी सुनी होगी, जिसमें पुलिस एक बंदर को मार-मारकर उसे कहलवाती हैं कि वह हाथी है। जोक के तौर पर बनी इस कहानी को छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले की पुलिस ने सही साबित करने की कोशिश की है। मामला चोरी का है। उसकी तफ्तीश के लिए पहुंची थाना प्रभारी ने पूछताछ के दौरान घर में घुसकर एक महिला और उसके पति की पिटाई कर दी। जबकि महिला अपने पति का इलाज कराने के लिए अपनी बुआ के घर आई थी। महिला ने इसकी शिकायत सोशल मीडिया के माध्यम से की है। मामला सामने आने के बाद अब अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं। 

विज्ञापन




दरअसल पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के तेन्दुमुड़ा ग्राम पंचायत के बरटोला गांव का है। यहां रहने वाले साहू परिवार ने मरवाही थाना प्रभारी लता चौरे पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। बगडार निवासी ममता साहू ने बताया कि वह अपने पति का इलाज कराने बरौर गई थी। वहां से लौटने के दौरान रविवार को अपनी बुआ के घर बरटोल गांव पहुंची। अभी वे लोग बैग लेकर घर में घुसे थे कि तभी पुलिस पहुंच गई। आरोप है कि थाना प्रभारी लता चौरे घर में घुस आईं और धान खरीदी केंद्र की बाउंड्री में लगे फेंसिंग वायर चोरी होने के मामले में पूछताछ को लेकर उनकी पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने उन पर शराब बिक्री का भी आरोप लगाया और घर में जांच करने लगी। उन्हें कुछ नहीं मिला। आरोप है कि इसके बावजूद ममता और उसके पति दिनेश साहू को डंडे से पीटा गया। इसके चलते उनके शरीर में निशान तक पड़ गए हैं। इसके बाद पुलिस तो चली गई, लेकिन ममता और साहू परिवार की नहीं सुनी गई। इस पर उन्होंने अपने साथ हुई घटना का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने चुप्पी साध ली है। थाना प्रभारी बात ही नहीं कर रहीं। उन्हें कॉल भी किया गया, लेकिन उन्होंने बात नहीं की। 
विज्ञापन




अमित जोगी बोले- डीजीपी से करेंगे शिकायत
छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के अध्यक्ष और मरवाही से पूर्व विधायक अमित जोगी ने कहा कि, पुलिस की बर्बरता की वारदातें लगातार इस क्षेत्र में बढ़ रही हैं। इस क्षेत्र के लोग सीधे-साधे हैं और इनके साथ इस तरह का सलूक करना बेहद आपत्तिजनक है। अमित जोगी ने कहा कि, वह डीजीपी से निवेदन करेंगे कि सभी प्रकरणों की जांच करवाएं। जो पुलिस के ऑफिसर और कांस्टेबल है उन्हें भी ट्रेनिग देनी चाहिए कि सिविल सोसायटी में पुलिसिंग कैसी होनी चाहिए। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें