फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir-Champa: बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, हादसे के बाद भाग निकला चालक

Sun, 12 Mar 2023 07:57 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जांजगीर-चांपा

सार

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस अपने कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश पुलिस कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जिसके बाद शव को परिजनों को सौप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में रविवार को तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान हादसा हो गया। इसके बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं बस को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कचंदा निवासी अमित टंडन (27) रविवार को बाइक से किसी काम से पामगढ़ जा रहा था। अभी वह  मेऊभाटा के पास पहुंचा था कि तभी बिलासपुर से शिवरीनारायण जा ही बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमित बाइक से उछलकर दूर जा गिरा और उसके सिर पर चोट लग गई। युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, पर वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें