फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ः पुलिस ने पकड़े सात खूंखार नक्सली

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस ने अलग अलग जगहों से सात खूंखार नक्सलियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। अंग्र्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार बीजापुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इंदिरा कल्याण एल्सिया ने बताया कि छह माओवादी भौरमगढ़ क्षेत्र से पकड़े गए जबकि एक अन्य माओवादी बीते सोमवार को गंगलौर क्षेत्र से पकड़ा गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ की एक टीम आदिवासी क्षेत्रों में कांबिंग कर रही थी इसी दौरान उसने सीताराम भास्कर, बुधराम वेको, साल्की सोढ़ी, पायकू मांडवी, परदेशी राम और गणेश भास्कर को पकड़ने में सफलता हासिल की।

सीताराम और साल्की दोनों नक्सली कुछ दिन पहले पतरापरा के सीआरपीएफ कैंप पर हमले के आरोपी हैं जिसमें एक सहायक कांस्टेबल भानू पोयम की मौत हो गई थी।
Trending Videos
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों से गोला बारूद बरामद

वहीं बाकी सारे माओवादी नेशनल हाइवे 63 पर हमला करने के मामले में आरोपी हैं। वहीं इसके अलावा एक अन्य सर्च आपरेशन में एसटीएफ टीम और स्टेट डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप टीम ने एक कावंडगांव गांव के जंगलों से एक माओवादी को गिरफ्तार किया है।

पकड़े गए आरोपी की पहचान पुनेम सुक्कू के रूप में हुई है। पकड़े गए नक्सलियों से एक बंदूक, एक ग्र्रेनेड, दो बम एक जोड़ी डेटोनेटर, बारूद और माओवादी साहित्य बरामद किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें