फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा मंत्री की बीवी की जगह साली ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री की पत्नी परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने के आरोपों से घिर गई हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की एमए अंतिम वर्ष की परीक्षा में छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षामंत्री केदार कश्यप की पत्नी शांति बाई कश्यप की जगह किसी अन्य महिला ने परीक्षा दी है। जिस महिला पर शांति कश्यप की जगह परीक्षा देने का आरोप लगा है, वह केदार कश्यप की साली बताई जा रही है।
विज्ञापन


दरअसल बस्तर के लौहण्डीगुड़ा में हो रही परीक्षा की बावत स्थानीय मीडियाकर्मियों को सूचना मिली की पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की एमए अंतिम वर्ष की अंग्रेजी की परीक्षा में शिक्षा मंत्री की पत्नी की जगह कोई और परीक्षा दे रहा है।

परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष से जब इस बावत पूछा गया तो उन्होंने बताया कि शिक्षामंत्री की पत्नी को परीक्षा देना था, लेकिन उनके जगह पर कोई और परीक्षा दे गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने जांच के लिए कमेटी बनाई

खबर है कि शिक्षामंत्री की सास और पत्नी दोनों को ही परीक्षा देनी थी। सास परीक्षा देने गईं भी, लेकिन पत्नी शांति बाई कश्‍यप परीक्षा देने नहीं पहुंची। शांति बाई की जगह किरण मौर्य ने परीक्षा दी।

बताया जा रहा है कि किरण मौर्य प्रदेश के शिक्षामंत्री केदार कश्यप की साली हैं। लौहण्डीगुड़ा परीक्षा केंद्र के अध्यक्ष हेमंत खापराड़े ने बताया कि एडमिट कार्ड पर छपी तस्वीर और परीक्षा देने वाली महिला में समानता नहीं थी। पंडित सुंदर लाल शर्मा मुक्‍त विश्वविद्यालय के कुलपति बंश गोपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी ग‌ठित की गई है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा कि ऐसे वाक्‍यों से ये स्पष्ट हो गया है ‌कि स्‍कूल शिक्षामंत्री छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें